spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

बालानगर (भगवानपुरा) निवासी अंकित कुमार पुरोहित हुए एम.बी.बी.एस की परीक्षा में उतीर्ण…,

NEWS: अत्यंत ही हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा हैं कि बालानगर (भगवानपुरा) भीलवाड़ा निवासी ऋष्य श्रृंगीय वंशज श्री अंकित कुमार जी पुरोहित सुपौत्र: श्रीमती श्री भगवती देवी भँवरलाल जी पुरोहित सुपुत्र: श्री ओमप्रकाशजी पुरोहित ने एम.बी.बी.एस (MBBS) परीक्षा उत्तीर्ण कर विधीवत प्रशिक्षण हेतु मध्यप्रदेश इंदौर के प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयनित हुए…!

सिखवाल समाचार परिवार श्री अंकित कुमार जी पुरोहित एवँ समस्त पुरोहित परिवार का हार्दिक अभिनंदन वंदन करता हैं, आपने यह उपलब्धि हासिल कर समस्त सिखवाल समाज को गौरवान्वित किया हैं, ऋष्य श्रृंग माता शाँता से आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं…!

पुरोहित परिवार ने इस शुभावसर पर झरणेश्वर महादेव वेदमाता गायत्री मन्दिर निर्माण कमेटी मोड़ का निम्बाहेड़ा के निर्माण कार्य में सहयोग राशि स्वरूप 2100/- (दो हजार एक सौ रुपये) देकर पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया, झरणेश्वर महादेव गायत्री माता मंदिर निर्माण कमेटी (56-29 चौखला) मोड़ का निम्बाहेड़ा अध्यक्ष: हीरालाल जी डोलियाँ (मोड़ का निबहेड़ा), उपाध्यक्ष: सत्यनारायणजी बोहरा (करजालिया/बारडोली), सहकोषाध्यक्ष: सत्यनारायणजी सुखवाल (वरिष्ठ अध्यापक हिसनिया माण्डल) भीलवाड़ा तथा कार्यकारिणी द्वारा अंकित कुमार पुरोहित के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के साथ वेदमाता गायत्री, माता शाँता, श्रृंगी ऋषिराज का आशीर्वाद सदैव आप व आपके परिवार पर बना रहें यह शुभकामनाएँ प्रेषित की…!!
👏🌹🪷🌷🪷🌹👏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles