NEWS: दूसरा ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान : 2025 आशा पाण्डेय ओझा “आशा” को
वर्ष 2024 में नरेश जी शांडिल्य द्वारा अपने माता-पिता स्व. श्री ओम प्रकाशजी शर्मा और स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में ‘ॐ शांति साहित्य मेमोरियल, दिल्ली की स्थापना की थी और विनम्र संकल्प भी किया था कि प्रति वर्ष कविता की किसी भी विधा में अखिल भारतीय स्तरीय साहित्यिक अवदान के लिए किसी एक बेहतरीन रचनाकार को ₹11000/= राशि का “ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2024 के लिए पहला “ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान” वरिष्ठ “कवि राजेश्वर वशिष्ठ जी” को प्रदान किया गया था, इसी कड़ी में वर्ष 2025 का दूसरा “ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान” सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ को दिया जाएगा…!
निकट भविष्य में होने वाले सम्मान समारोह में कविता विधा में स्तरीय अवदान के लिए कवयित्री आशा पांडेय ओझा ‘आशा’ को अंगवस्त्र, नारियल, प्रशस्ति पत्र और ₹11000/= की राशि से सम्मानित किया जाएगा…!
नरेश शांडिल्य
अध्यक्ष: ॐशान्ति साहित्य मेमोरियल, दिल्ली