Thursday, June 19, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

प्रह्लादरायजी उपाध्याय का महाकुम्भ वापसी पर किया सम्मान…,

NEWS बारडोली: अखिल भारतवर्षीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रहलादराय जी उपाध्याय एवं परिवार सहित महाकुंभ प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने तथा काशी विश्वनाथ एवं एनी धार्मिक यात्राओं के पश्चात घर वापसी पर दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राहमण समाज अध्यक्ष श्रीमान मीठालाल जी उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश जी व्यास, श्री लक्ष्मण जी माणम्या, झरनेश्वर महादेव गायत्री मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायणजी बोहरा, सुरेश जी जोशी, सांवरमल जी जोशी, राम जी व्यास, प्रभुलाल जी व्यास, कन्हैयालाल जी एवं दिनेश जी व्यास प्रहलाद राय जी उपाध्याय से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे, इस अवसर पर सभी अतिथियों से शिष्टाचार वार्ता और महाकुंभ प्रयागराज पर विस्तृत चर्चा हुई, तत्पश्चात चर्चा प्रहलाद राय उपाध्याय एवं  कन्हैयालाल उपाध्याय  द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का दुपट्टा, साफा, श्रीफल देकर सम्मानित किया, “अतिथि देवो भव” से ओतप्रोत यह मिलन पूरी तरह संस्कारित समाज की भावना को दर्शाता है, यह घटना हमें यह याद दिलाती है कि अतिथियों का स्वागत सम्मान करना हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है…!

दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राहमण समाज द्वारा उपस्थित सभी समज बंधुओं ने प्रहलादराय उपाध्याय परिवार का आभार  व्यक्त किया तथा महाकुम्भ में दुबकी लगा कर पुन्यार्जित कर तथा धार्मिक यात्रा से घर वापसी पर प्रहलादरायजी उपाध्याय एवं कन्हैयालालजी उपाध्याय का राजस्थानी शान शिरमोर साफा पहना कर अभिवादन किया…!    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles