Friday, June 20, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

56-29 आम चौखला झरणेश्वर महादेव गायत्री मन्दिर मुख्यद्वार लोकार्पित…,

NEWS: रणबांकुरों की धरा मेवाड़ के दौलतगढ़ निवासी सिखवाल ब्राहमण समाज गौरव युवा भामाशाह दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राहमण समाज के वरिष्ठ सदस्य, सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले आदरणीय राजेश जी केतन जी उपाध्याय हाल मु. बारडोली गुजरात द्वारा अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय शोभालाल जी उपाध्याय (दौलतगढ़), निवासी की पुण्यस्मृति में 56-29 आम चौखला की पुन्य धरा झरनेश्वर महादेव गायत्री माता मंदिर मोड़ का निंबाहेड़ा में अनुमानित राशि 6 लाख से भी अधिक की सहयोगराशी से मुख्यद्वार बना कर आज सनातन धर्म संस्कृति अनुसार आज 25 मई 2025 को प्रातः 9:11 बजे विधि विधान अनुसार वेदमाता गायत्री, ऋषी श्रृंग महाराज तथा माता शांता जी की आरती तथा पूजा पाठ कर सिखवाल समाज के हजारों समाज बंधुओं के समक्ष स्वर्गीय शोभालाल जी उपाध्याय की धर्मपत्नी तथा राजेश जी केतन जी उपाध्याय के माताजी श्रीमती धापुदेवी उपाध्याय के कर कमलों द्वारा लोकार्पण कर समाज के आमजन हितार्थ सिखवाल समाज 56 -29 आम चौखला निवासियों को सुपर्द किया…!

इस कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष आदरणीय हीरालाल जी डोलिया,  डॉ. शिवनारायण जी ओझा,  दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राहमण समाज दबंग अध्यक्ष श्री मीठालाल जी उपाध्याय, कमेटी उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी बोहरा (करजालिया) नेताजी शिव जी व्यास, ओमप्रकाश जी बोहरा करजालीया सर्किल, ओमप्रकाश जी व्यास, लादूलाल जी ओझा, नानूराम जी तिवाड़ी, जगदीश जी सनोदिया, प्रेम जी नगर, धर्मा जी व्यास जालखेड़ा, काना जी व्यास जालखेड़ा, श्याम जी सरपंच साहब भीमडियास, कैलाश जी दाता सरपंच साहब, डालचंद जी बाउ जी, लादूलाल जी जोशी सरपंच साहब, महिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता भरत जी त्रिपाठी गुलाबपुरा (शम्भुगढ़), भरत कुमार जी त्रिपाठी,  निशा त्रिपाठी, लता शर्मा, ओम जी व्यास, गोपाल जी उपाध्याय सरपंच साहब, श्याम जी, शांतिलाल जी सहित अन्य सैंकड़ों समाज बन्धु उपस्थित थे…!

वेदमाता गायत्री का विद्वान पण्डित सुरेशानन्द जी शास्त्री व साथी पण्डित जी द्वारा गायत्री अभिषेक करवाया गया, 56-29आम चौखला व दक्षिणी गुजरात बारडोली/सूरत से पधारे हुए सभी श्रृंगीय भाईयों का कार्यक्रम मेजबान भामाशाह आदरणीय राजेश जी केतन जी उपाध्याय द्वारा सिरोपाव (साफा) बंधवा कर स्वागत-सत्कार कर अभिनन्दन किया, श्रीमती धापुदेवी उपाध्याय द्वारा भेंट स्वरुप समस्त मातृशक्ति को बेड़सीट देकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनन्दन किया…!

इस कार्यक्रम में काफी संख्या में 56 -29 चौखला के अन्य शहरों में बसे प्रवासी स्वजातीय बंधुओं ने अपनी उस्थिति दर्ज करवा कर प्रत्यक्षदर्शी बने, पधारे हुए सभी श्रृंगीय वंशज भाईयों ने झरणेश्वर महादेव गायत्री मन्दिर कमिटी अध्यक्ष श्री हीरालाल जी डोल्या के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी द्वारा सामाजिक सहयोग से किये जा रहे विकास का पारदर्शिता पूर्वक सुचारू रूप से किर्यान्वित किये जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से भूरी-भूरी प्रशंसा सराहना की, कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष हीरालालजी डोल्या द्वारा भामाशाह परिवार तथा सभी पधारें श्रृंगी भाईयों, उपस्थिति मेहमानों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया…!

🙏🌷 जय मां वेदमाता गायत्री की 🌷🙏

🌹 जय श्रृंगीय वंशजों की 🌹

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles