Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

लोड़ीयाना में चि. ऐश्वर्य का दशोटन सम्पन्न…,

NEWS: आज मंगलवार 11 मार्च 2025 को लोड़ीयाना निवासी चि. ऐश्वर्य सुपौत्र: श्री रामेश्वरप्रसाद जी पुरोहित सुपुत्र: राहुल जी पुरोहित के दशोटन (ढूँङ) एवँ होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम उनके निवास स्थान पर सम्पन्न हुआ…!

कार्यक्रम में 56-29 आम चौखला सहित अन्य कई गांवों से सैकड़ों सिखवाल ब्राह्मण समाज बँधुगण एवँ मातृशक्ति उपस्थित थे…!

श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज महासभा संस्थान (भीलवाड़ा) राजस्थान के पदाधिकारियों द्वारा श्री रामेश्वर प्रसाद जी पुरोहित को साफा बंधवाया गया तथा पुरोहित परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सिखवाल बंधुओं का लगभग 500 से अधिक साफे बंधवाकर सभी का अभिनंदन किया तथा सैकड़ों की संख्या में समाज बँधुओं तथा ग्राम वासियों द्वारा स्वरूचि भोज का आनंद लिया…!

फूलों तथा अबीर-गुलाल की होली तथा सुमुधर वाणी में महिला भजन तथा फाल्गुन की होरियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ …!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles