!! 🚩श्रुतम्-1544🚩 !!
युगाब्द ५१२६ वि.सं २०८१ माघ मास कृष्ण पक्ष माघी अमावस्या (मौनी अमावस्या) बुधवार 29 जनवरी 2025 आज का दिन आप सभी के लिए सुखमय मंगलमय हो…!🕉
भारत की महान् सांस्कृतिक परंपराएं एवं विरासत-4
महाकुंभ: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा – 4
प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ का आगाज पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी 2025 को हुआ और समापन 26 फरवरी 2025 को होगा, पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान में प्रातः 9 बजे तक अनुमानित 60 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती (अदृश्य) नदियों के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई…!
महाकुंभ एक ऐतिहासिक आयोजन है, जो तीर्थयात्रियों और विद्वानों को इस दिव्य समागम को देखने और अनुभव करने का एक अनूठा अवसर है, प्रयागराज की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ खगोलीय संरेखण इस आयोजन को वैश्विक ध्यान का केंद्र बिंदु बनाते हैं, यह पवित्र समागम न केवल हिंदू धर्म की एकता को दर्शाता है, बल्कि लोगों को सद्भाव और भक्ति में एक साथ लाने के लिए आस्था की शक्ति को भी संदर्शित करता है…!
👏🪷🚩🌹🙏🌹🚩🪷👏