NEWS: भाग्यनगर हैदराबाद स्तिथ श्रृंग ऋष्य भवन फीलखाना सिखवाल प्रगति समाज कार्यालय में अखिल भारतवर्षीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर अध्यक्ष श्रीमान तेजमल जी पांड्या, महिला अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता जी व्यास, दक्षिण भारत कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान रंगलाल जी ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान मनोहरलाल जी सुखवाल ने पुष्कर स्थित “श्रृंग ऋषि मंदिर एवं धर्मशाला” के जीर्णोद्धार का आगामी 30 तथा 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमन्त्रित करने हेतु सिखवाल प्रगति समाज के कार्यालय में संस्था अध्यक्ष भामाशाह नंदकिशोर व्यास “बिलाल” प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों एवँ सिखवाल ब्राह्मण समाज हैदराबाद निवासी सभी बँधुओं को आमन्त्रित किया…!
अतिथि देवो भव: की परम्परा का निर्वाह करते हुए सिखवाल प्रगति समाज अध्यक्ष तथा प्रबंधकारिणी पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का शॉल पहना साफा बंधवाकर स्वागत सत्कार का निर्वाह किया गया…!
कार्यक्रम में सिखवाल प्रगति समाज अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास “बिलाल”, महामंत्री FCA घनश्यामलाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, उपाध्यक्ष रामदेव नागला, सहमंत्री चंद्रभान व्यास, समाज सेवी भामाशाह मोतीलाल तिवारी, पूर्व महिला अध्यक्षा किरण देवी व्यास, समाज बंधु रमेश कराड़िया, रतनलाल ओझा, चम्पालाल ओझा, विजय कुमार उपाध्याय, रामकरण व्यास, रूपचंद व्यास, अतिथि महासभा अध्यक्ष तेजमल जी पांडिया, प्रबंधकारिणी पदाधिकारी मनोहर लाल सुखवाल, रंगलाल ओझा, महिला अध्यक्षा प्रेमलता व्यास उपस्थित थे…!