Friday, June 20, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

संजीव जी शर्मा निर्विरोध बने चित्तौड़ सुखवाल समाज (शहर) के अध्यक्ष…,

NEWS: सुखवाल समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ (शहर) के निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष श्री मनोज जी सुखवाल के कार्यकाल के समापन पर रविवार 6 अप्रैल 2025 को एक आम सभा में संस्था के पुनः चुनाव सम्पन्न हुए, इस चुनावी प्रक्रिया में सर्वसम्मिति से श्री संजीवजी शर्मा (गाईड साहब) को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया, निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनोज जी सुखवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजीव जी शर्मा (गाइड साहब) को माल्यार्पण कर निर्विरोध अध्यक्ष बनने की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस सभा में पूर्व अध्यक्ष दुर्गाशंकर जी सुखवाल, मनोज जी सुखवाल, हरिशंकर जी पांडिया, विट्ठल जी पांडे, पंडित महेश जी सुखवाल, राजनारायण जी पुरोहित, घनश्याम जी व्यास, भंवरलाल जी ओझा, सत्यनारायण जी पुरोहित, गोविन्द नारायण जी पुरोहित, शिवप्रकाश जी तिवारी, शक्तिसिंह जी, केलाशचन्द्र जी तड़बा, चन्द्रप्रकाश जी पुरोहित, ओंकारप्रसाद जी ओझा, बाबुलाल जी पुरोहित, महेश जी सुखवाल, कजरी अर्जुनलाल जी तिवारी, अशोक जी तिवारी, गोतम जी पांडिया, लक्ष्मीलाल जी तिवारी, राजेश जी पांडिया, राजकुमार जी तिवारी, श्यामलाल जी सुखवाल, सोहनलाल जी पांडिया, राजशेखर जी पुरोहित, भेरू शंकर जी व्यास, सुरेश जी तिवारी, नीरज खेमराज जी ओझा, शंशाक जी ओझा, कृष्ण गोपाल जी तिवारी, महावीर जी सुखवाल, दिनेश जी ओझा, राजीव जी शर्मा, सहित अन्य कई गणमान्य समाजजन उपस्थित थे, सभा का संचालन सचिव महेश जी सुखवाल कजरी ने किया, तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी समाजजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वास दिलाया कि समाज ने उन पर विश्वास कर जो जवाबदेही उन्हें सौंपी है उसको पूरा करने में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे तथा सब का साथ समाज का विकास की भावनाओं संग सभी को एक माला में पिरो कर एक संगठित सदृढ़ बनाने की भावनाएं व्यक्त की…!

सिखवाल समाचार परिवार नवनिर्वाचित अध्यक्ष महोदय श्री संजीव जी शर्मा को हार्दिक बधाई ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए, परमपिता परमात्मा महर्षि ऋष्य श्रृंग माता शाँता से प्रार्थना करता हैं कि आपके नेतृत्व में संगठन उन्नति-तरक्की की बुलंदियों को छूकर एक संगठित समाज बने तथा सफलताओं के परचम लहराएँ …!

👏🌹🪷🌻🪷🌹👏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles