पं.सं. COOP/2022/BHILWARA/201772
ऋष्य श्रृंग सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति त्रिवेण संगम
तह. माण्डलगढ़ जिला-भीलवाड़ा (राज.)
-: ऋष्य श्रृंग एवं माता शान्ता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव :-
बड़े हर्ष के साथ सभी समाज बन्धुओं को निवेदन किया जाता है कि त्रिवेणी संगम पर ऋष्य श्रृंगी एवं माता शान्ता का भव्य एवं दिव्य मन्दिर का निर्माण पूर्णता की ओर अग्रसर है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निम्न प्रकार से आयोजित किया जायेगा, इस शुभ एवं मंगलमय अवसर पर आप सभी समाजजन मेवाड़ की पावन धरा पर ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक स्थान त्रिवेणी (बनास) संगम पर स्थित ऋष्य धाम पर पधारकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे एवं अपने को धन्य बनावें…!
प्राण प्रतिष्ठा: वैशाख बुदी 12 शुक्रवार वि.स. 2082 दिनांक 25 अप्रैल 2025 प्रातः 9.10 बजे श्रृंगी ऋष्य एवं माता शान्ता की श्री मूर्तियों (श्री विग्रह) का विधिवत वैदिक रूप में श्री विष्णु महायज्ञ के साथ निज गर्भगृह में स्थापना एवं कलश भी स्थापित होगा, इस मौके पर तुलसी माता का विवाह 1008 श्री शालिग्रामजी (श्रीरघुनाथ जी महाराज के मन्दिर से) के साथ होना भी तय हुआ है…!
सामुहिक विवाह सम्मेलनः इसी के साथ समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन रखा गया है, जिसमें समाज के विवाह योग्य वयस्क युवक-युवतियों का विवाह होगा, जिसमें प्रत्येक पक्ष से ग्यारह हजार रूपया लेना तय हुआ है, वर की उम्र 21 वर्ष एवं वधु की उम्र 18 वर्ष या अधिक होना आवश्यक है…!
कलश यात्रा एवं यज्ञ: वैशाख कृष्ण पक्ष 5 शुक्रवार, दिनांक 18 अप्रैल 2025 को मंगल कलश यात्रा रहेगी एवं बैशाख कृष्ण पक्ष 6 शनिवार दिनांक 19 अप्रैल 2025 से सात दिवसीय 21 कुंडीय यज्ञ शुरू होगा…!
स्मारिकाः इस शुभ अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका का विमोचन उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया जायेगा, जिसमें मन्दिर निर्माण के आय व्यय का प्रकाशन तिथि तक का विवरण व वर-वधु के फोटो सहित परिचय प्रकाशन के साथ ही इस क्षेत्र में निवासरत ग्रामवार सिखवाल परिवारों की जनगणना कर आपकी जानकारी के लिए उपलब्ध होगी, इस स्मारिका में समाजजन अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं विशेष परिवारिक उपलब्धि एवं शुभकामना सम्बन्धी विज्ञापन भी दे सकेंगें…!
विशेषः इस आयोजन में सम्मिलित किये जाने वाले वर-वधुओं की वैधानिक एवं समाजिक पात्रता सम्बंधी अन्तिम निर्णय विवाह आयोजन समिति का मान्य होगा…!
हम सभी आम चौखला त्रिवेणी संगम पर आप सभी भारतवर्ष में निवासरत श्रृंगी ऋष्य के अमृत पुत्र स्वरूप समाजजनों से करबद्ध आग्रह करते है कि इस प्रस्तावित आयोजन में आपसे निम्न कार्यों की अपेक्षा करते है…!
1. आप सभी अपने समाज जन का आनन्दवर्धन करने के लिए सपरिवार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करावें…!
2. विवाह योग्य युवक-युवतियों का सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में विवाह सम्पन्न कराये…!
3. स्मारिका प्रकाशन हेतु आम चौखाला की जनगणना एवं विज्ञापन देकर अनुग्रहित करावे…!
4. इस पवित्र आयोजन के लिए प्रचार प्रसार में आप अपने चल दूरभाष यंत्र पर वाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व मौखिक वार्तालाप आदि समस्त प्लेटफार्मों पर मर्यादा पूर्वक तरीके से चहुं ओर प्रचार प्रसार कर इस पुनीत कार्य में योगदान कर हमें गौरवान्वित करावे…!
निवेदक :- आम चौखला समस्त सिखवाल समाज त्रिवेणी संगम (बीगोद)
सत्यनारायण उपाध्याय मो. नं. 9414676856 | मोडीराम व्यास मो. नं. 9166656400 | शिवराज शर्मा मो. नं. 9672986186 | |||
हरिशंकर पाण्डे मो. नं. 9001579763 | जगन्नाथ माणम्या मो. नं. 9784419137 | भंवरलाल माणम्या मो. नं. 8414617617 | मिश्रीलाल तिवारी (मास्टर) मो. नं. 9610041256 | ||
हीरालाल जोशी मो. नं. 9610249803 | कैलाश माणम्या (मिस्त्री) मो. नं. 9414677028 | रामेश्वर पाण्डिया मो. नं. 9772778151 | छीतरलाल ओझा मो.नं. 6367344021 | ||
किशनलाल बाडावाल मो. नं. 9413778051 | कालुलाल अठारिया मो. नं. 929078404 | जगदीशचन्द्र जोशी मो. नं. 9983551047 | उदयलाल ओझा मो. नं. 9549642457 |