spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

ब्राह्मण परिवार के प्रत्येक बालक को ज्ञात होनी चाहिए ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी…,

ब्राह्मण परिवार के प्रत्येक बालक को ज्ञात होनी चाहिए ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी…,

✍️ प्रस्तुत करता: पंडित राजकुमार मिश्र

🔸 ️परशुरामजी के माता-पिता का नाम क्या था…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी के माता का नाम: रेणुका तथा पिता का नाम: महर्षि जमदग्नि था…!

🔸️ परशुरामजी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायियों से विहीन किया था…?
🔹️ उत्तर: परशुरामजी ने इक्कीस (21) बार पृथ्वी को आतताइयों से विहीन किया था…!

🔸️ भगवान परशुरामजी की गति किसके समान कही गई है…?
🔹️उत्तर: परशुरामजी की गति मन एवँ वायु के समान कही गई हैं…!

🔸 ️परशुरामजी के गुरु कौन थे…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी के गुरु भगवान शंकर थे…!

🔸 ️परशुरामजी के प्रमुख शिष्यों के नाम क्या हैं…?
🔹️उत्तर: परशुरामजी के शिष्यों में प्रमुख भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण का नाम लिया जाता हैं…!

🔸 ️परशुरामजी का अवतार किस युग में हुआ था…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी का अवतार त्रेता युग में हुआ था…!

🔸 ️परशुरामजी किसके अवतार हैं और कौन से अवतार हैं…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं…!

🔸️ परशुराम जी के पिता सप्तर्षि मंडल में कौन से ऋषि माने जाते हैं…?
🔹️उत्तर: परशुरामजी के पिता जमदाग्नि सप्त ऋषियों में सातवें ऋषि माने जाते हैं…!

🔸 ️कैलाश पर्वत पर परशुरामजी का किससे युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम हुआ…?
🔹️उत्तर: परशुराम जी का कैलाश पर्वत पर भगवान गणेशजी से युद्ध हुआ था, परिणामस्वरूप गणेशजी का एक दंत टूट गया, जिससे वे ‘एकदंत’ कहलाए…!

🔸 ️परशुरामजी किस वंश के थे…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी ब्रह्माजी के मानसपुत्र महर्षि भृगु के वंशज थे…!

🔸️ परशुरामजी ने किस राजा का वध किया था…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी ने सहस्त्रबाहु अर्जुन (कार्तवीर्यार्जुन) का वध किया था…!

🔸 ️परशुरामजी के दादा-दादी का नाम क्या था…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी के दादाजी का नाम ऋचीक मुनि एवँ दादीजी का नाम सत्यवती था…!

🔸 ️भागवत महापुराण के अनुसार वर्तमान में परशुरामजी कहाँ निवास करते हैं?
🔹️ उत्तर: भागवत महापुराण के अनुसार वर्तमान में परशुरामजी महेन्द्र पर्वत पर निवास कर रहे हैं…!

🔸️ पृथ्वी पर किस वंश के अंत हेतु भगवान ने परशुरामजी के रूप में अवतार लिया था…?
🔹 ️उत्तर: पृथ्वी पर भगवान परशुरामजी हैहय वंश के अंत हेतु अवतार लिया था…!

🔸 ️बाल्यावस्था में परशुरामजी ने भगवान की तपस्या कहाँ की थी…?
🔹️ उत्तर: परशुरामजी ने बाल्यकाल में परम पवित्र चक्रतीर्थ में तपस्या की थी…!

🔸 ️सहस्त्रबाहु के साथ परशुरामजी का युद्ध कहाँ हुआ था…?
🔹️ उत्तर: भगवान परशुरामजी का सहस्त्रबाहु के साथ नर्मदा जी के तट पर युद्ध हुआ था…!

🔸️ भगवान शंकर ने परशुरामजी को कौन-सा दुर्लभ मंत्र प्रदान किया था…?
🔹️उत्तर : भगवान शंकर ने परशुरामजी को त्रैलोक्य-विजय कवच दुर्लभ मंत्र प्रदान किया था…!

🔸️ परशुरामजी की माता ने किस प्रकार देह त्याग किया…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी की माताजी महर्षि जमदग्नि की हत्या के पश्चात शोकवश सती हो गईं…!

🔸 ️जमदग्नि ऋषि की संतानों में परशुरामजी का स्थान क्या था…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी जमदग्नी ऋष्य के सबसे छोटे पुत्र थे…!

🔸 ️ब्रह्माजी की किस पीढ़ी में परशुरामजी अवतरित हुए…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी ब्रह्माजी कि पाँचवीं पीढ़ी में (ब्रह्मा → भृगु → ऋचीक → जमदग्नि → परशुराम)अवतरित हुए…!

🔸 ️मत्स्यराज से कवच प्राप्त करने हेतु परशुरामजी ने कौन-सा रूप धारण किया था…?
🔹 ️उत्तर: परशुरामजी ने मत्स्यराज से कवच प्राप्त करने हेतु शृंगधारी संन्यासी का रूप धारण किया था…!

अतः यह प्रत्येक ब्राह्मण कुल के लिए गर्व एवं ज्ञान का विषय है, इसे अधिकाधिक साझा करें, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें…!

🙏🏻 भगवान विष्णु के छट्ठे अवतार जय श्री भगवान परशुराम 🔸🔸

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles