spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

सिखवाल गौरव डॉ. हरिकिशन नागला नहीं रहें…,

सिखवाल गौरव डॉ. हरिकिशन नागला नहीं रहें…,

भाग्यनगर हैदराबाद स्थित मरुधर में कोड़ निवासी आयुर्वेद में बी.ए.एम.एस डिग्रीधारी डॉ. हरिकिशनजी नागला सुपुत्र: स्व. श्री रामचंदरजी नागला का ह्रदयगति रुक जाने से मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया, आप सिखवाल समाज के हैदराबाद में प्रथम डॉ. थे, अपनी कड़ी मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा कर डॉ. हरिकिशनजी नागला ने सिखवाल ब्राहमण समाज को गौरवान्वित किया, आपने आंध्रप्रदेश राज्य स्थित हैदराबाद मुन्सिपल कारपोरेशन के विभिन्न अस्पतालों में अपनी बहुमूल्य सेवाएँ दी, सेवानिवृत के पश्चात आपने सिखवाल समाज पंचायती बाड़ा में सिखवाल समाज की सेवार्थ विभिन्न समाज बंधुओं के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया, मिलनसार हँसमुख व मधुर स्वभाव के धनी डा. हरीकिशनजी नागला तिवारी का बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के साथ तालमेल रहा, आज 85 वर्ष कि आयु में हम सभी को छोड कर चले गये, इस दुःखद समाचार से सम्पूर्ण भारत में बसें सिखवाल समाज में शोक की लहर छा गई, आपने हैदराबाद सिखवाल समाज में प्रथम गुजेवेट आयुर्वेद BAMS कि डिग्री पाप्त कर समस्त सिखवाल समाज को गौरवान्वित किया,  आप अपने पीछे भरा पुरा परीवार छोड गये, डॉ. हरिकिशन नागला की अंतिम यात्रा कल बुधवार 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे निवास स्थान: आगापुर, महालक्ष्मी टिफ़िन के पास, भाग्यनगर हैदराबाद से निकलेगी तथा अंत्येष्टि दोपहर में स्थानीय मोक्षधाम ईमलीबन शमशान वाटिका में की जायेगी…!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles