spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

ऋष्य श्रृंग संस्थान सामूहिक विवाह सम्मेलन…,

ऋष्य श्रृंग संस्थान भीलवाड़ा द्वारा 14वाँ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन…,

!! श्री गणेशाय नमः !!
!! श्री शाँतापतये नमः !!

ऋष्य श्रृंग संस्थान, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा 14वाँ सिखवाल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन…,

स्नेहिल आमंत्रण,

सादर प्रणाम👏

अत्यंत हर्ष एवं गौरव के साथ सूचित किया जाता है कि ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव मार्ग, भीलवाड़ा (राजस्थान) के तत्वावधान में सिखवाल समाज की सामाजिक एकता, सहयोग एवं समरसता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 14वाँ सिखवाल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन दिनांक 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2027 को आयोजित किया जा रहा है…!

यह आयोजन केवल विवाह संस्कार का उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा, सेवा और सामाजिक समरसता का महापर्व है…!

इस पावन अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आपकी गरिमामयी उपस्थिति नवविवाहित जोड़ों एवं समस्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, अतः आप सभी सपरिवार पधारकर वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करें तथा इस पुनीत आयोजन की शोभा बढ़ाएँ…!

-: कार्यक्रम विवरण :-

रविवार 28 फरवरी 2027
गणपति स्थापना: प्रातः 9:01 बजे से

महिला संगीत: सायं 7:01 बजे से

सोमवार 1 मार्च 2027
यज्ञोपवित संस्कार: प्रातः 9:01 बजे से

साधारण सभा एवं वार्षिक अधिवेशन:
समाज के भामाशाहों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान:
प्रातः 10:01 बजे से

भोजन प्रसादी: दोपहर 1:01 बजे से

शोभायात्रा एवं बंदोली: दोपहर 2:31 बजे से

पाणिग्रहण संस्कार, तोरण एवं वरमाला: सायं 4:31 बजे से

आशीर्वाद एवं विवाह समारोह: रात्रि 9:01 बजे से

आपका आगमन ही हमारा सम्मान है…!👏

आइए, हम सभी मिलकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दें और सामूहिक विवाह की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत बनाएं…!

सादर आमंत्रण,

ऋष्य श्रृंग संस्थान,
हरणी महादेव मार्ग,
भीलवाड़ा (राज.)

अध्यक्ष: किशनलाल उपाध्याय (खाचरोल)
सचिव: कैलाशचंद्र पांडिया
सह-सचिव: गोपाललाल तिवाड़ी
कोषाध्यक्ष: रामकुमार पांडिया
एवं समस्त कार्यकारिणी

निवेदक:
सत्यनारायण बोहरा (सदस्य)
(करजालिया-बारडोली, सूरत)

◆ महामंत्री: राजस्थान प्रदेश सिखवाल एकता मंच संस्थान, भीलवाड़ा

■ उपाध्यक्ष: झरणेश्वर महादेव गायत्री मंदिर कमेटी 56-29 आम चौखला, मोड़ का निम्बाहेड़ा

■ महामंत्री: गुजरात प्रदेश
वीर हिंदू सेना

◆ उपाध्यक्ष: गुजरात प्रदेश विप्र सेना (परिवार)

आइए…,

रिश्तों को संस्कार दें,
समाज को एकता दें,
नवदंपतियों को आशीर्वाद दें,
सामूहिक विवाह की इस पावन परंपरा को आगे बढ़ाएँ…!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles