spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

“पाणी रो कायी प्यावणो…”

वीरभूमि राजस्थान की रक्तरंजित माटी का बखान…,

“पाणी रो कायी प्यावणो,
आ रखत पियोड़ी रज,
शंके मन में समझ्याण,
घर नहीं बरसे गज…!”

इन पंक्तियों से कवि ने आपणी राजस्थान की धरती का वर्णन साधारण शब्दों में नहीं, बल्कि वीरता, त्याग और बलिदान की गहरी अनुभूति के साथ किया है…!

पहली पंक्ति का भाव:
“पाणी रो कायी प्यावणो…”

कवि कहता है कि इस धरती को पानी से सींचने की क्या आवश्यकता है…?

क्योंकि यह कोई साधारण मिट्टी नहीं है, यह वह रज (धूल/माटी) है, जिसने सदियों से वीरों का रक्त पिया है…!

यहाँ “रक्त” केवल खून का उल्लेख नहीं है, बल्कि यह बलिदान, त्याग, शौर्य और मातृभूमि के लिए दिए गए जीवन का प्रतीक है…!

राजस्थान की माटी में अनगिनत वीरों के बलिदान की स्मृतियाँ समाई हुई हैं, रणभूमि में बहा रक्त जब इस धरती में मिला, तो वह माटी केवल मिट्टी नहीं रही, वह वीरता की पवित्र निशानी बन गई…!

इसीलिए कवि बड़े गर्व से कहता है:

“इस रज ने पानी नहीं, वीरों का रक्त पिया है…!”

“आ रखत पियोड़ी रज…”

यहाँ “रक्त पी हुई रज” एक अत्यंत शक्तिशाली काव्य-प्रतीक है…!

कवि राजस्थान की उस माटी को नमन करता है, जिस पर वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उनके रक्त ने इस धरती को ऐसा गौरव दिया कि यहाँ की धूल का एक-एक कण इतिहास की गवाही देने लगा…!

यही कारण है कि राजस्थान की माटी को केवल जमीन नहीं कहा जा सकता, यह माटी त्याग की विरासत है, यह माटी स्वाभिमान की पहचान है, यह माटी वीरता की गवाही है…!

“शंके मन में समझ्याण…”

इस भाव में कवि मानो मनुष्य को चेताता है कि इस धरती के इतिहास को केवल सुनो मत, समझो और अपने मन में उतारो…!

राजस्थान का इतिहास केवल महलों, किलों और राजाओं की कहानी नहीं है, इसके पीछे संघर्ष है, त्याग है, कठिनाइयाँ हैं और अपनी आन-बान-शान की रक्षा के लिए दिए गए अनगिनत बलिदान हैं…!

इसलिए जब कोई इस धरती पर खड़ा होकर इसके गौरव को महसूस करता है, तो उसके मन में स्वाभाविक रूप से यह विचार आता है कि जिस मिट्टी को वीरों ने अपने रक्त से सींचा हो, उस मिट्टी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है…!

“घर नहीं बरसे गज…”
गहरे भाव का संकेत…,

इस अंतिम भाव में कवि राजस्थान के कठोर और संघर्षपूर्ण जीवन की ओर संकेत करता प्रतीत होता है, यहाँ प्रकृति हमेशा मेहरबान नहीं रही, वर्षा कम हुई, अकाल और सूखे ने परीक्षा ली, लेकिन इस धरती के लोगों ने परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेके…!

यही राजस्थान की सबसे बड़ी विशेषता है…!

प्रकृति ने परीक्षा ली तो धैर्य दिखाया, मुसीबत आई तो साहस दिखाया, रण आया तो शौर्य दिखाया, और समय ने चुनौती दी तो स्वाभिमान नहीं छोड़ा…!

इसलिए इन पंक्तियों का सार केवल इतना नहीं कि राजस्थान की धरती पर वीरों का रक्त बहा…!

इनका वास्तविक संदेश इससे कहीं बड़ा है:

“जिस माटी ने बलिदान देखा है, उस माटी के लोगों में स्वाभिमान होना चाहिए…!”

आज हमारे लिए इस कविता का सबसे बड़ा सामाजिक संदेश यही है कि हम अपने पूर्वजों के गौरव को केवल गीतों और कविताओं में याद न करें, बल्कि उनके त्याग, सत्य, साहस, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन में उतारें, फर्जी पद और ऊंचा कद करने के लिए अपने स्वाभिमान का सौदा न करें…!

आज समाज में किसी को तलवार उठाने की जरूरत नहीं है, आज जरूरत है, सत्य के लिए खड़े होने की, अन्याय के सामने आवाज उठाने की, समाज में भाईचारा बनाए रखने की, अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने की, बुजुर्गों का सम्मान करने की, माँ-बाप की सेवा करने की और आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने की…!

कवि ने कुछ पंक्तियों में जिस राजस्थान को चित्रित किया है, वह हमें याद दिलाता है कि…,

“राजस्थान की रज में केवल धूल नहीं वीरों के त्याग की कहानी बसी है…!”

इस माटी का हर कण कहता है: स्वाभिमान से जीना और सम्मान से मरना ही जीवन की असली पहचान है, अन्यथा स्वाभिमान का सौदा कर फर्जी पद पा भी लोगे, तो जब तक गुलामी के फर्जी पद का पट्टा गले में लटकता रहेगा, तब तक मालिक के हर “छू” कहने पर भौंकना पड़ेगा…!”

ऐसी वीरभूमि की माटी को शत-शत नमन…!👏

सुरेश कुमार व्यास “जानम”
सिखवाल समाचार®
सत्य का “दर्पण”-समाज को “अर्पण”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles