!! 🚩श्रुतम्-1560🚩 !!
युगाब्द ५१२६ वि.सं २०८१ फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष द्वितिया शुक्रवार 14 फरवरी 2025 आज का दिन आप सभी के लिए सुखमय मंगलमय हो…!🕉
भारत की महान् सांस्कृतिक परंपराएं एवं विरासत – 20
भारत में अखाड़ों का इतिहास और संरचना – 2
वर्तमान में भारत में 13 प्रमुख अखाड़े हैं, जो कुंभ मेले जैसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, प्रत्येक अखाड़े का अपना अलग इतिहास, परंपरा और देवता है, इसके सदस्य आध्यात्मिक साधना, तप और समाज सेवा में शामिल होते हैं, कुछ अखाड़े शैव संप्रदाय से संबंधित हैं, जबकि अन्य वैष्णव और अन्य संप्रदायों से संबंधित हैं, हाल ही में स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़े ने भी कुंभ मेले में भाग लेना शुरू कर दिया है…!
1. श्री पंच दशनाम जुना (भैरव) अखाड़ा
2. श्री पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा
3. श्री शंभु पंच अग्नि अखाड़ा
4. श्री शंभु पंचायती अटल अखाड़ा
5. श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा
6. पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी
7. श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा
8. श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा
9. श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा
10. तपो निधि श्री आनंद अखाड़ा
11. श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन
12. श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल
13. श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन
👏🪷🚩 🌹🙏🌹🚩🪷👏