!! 🚩श्रुतम्-1562🚩 !!
युगाब्द ५१२६ वि.सं २०८१ फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी रविवार 16 फरवरी 2025 आज का दिन आप सभी के लिए सुखमय मंगलमय हो…!🕉
भारत की महान् सांस्कृतिक परंपराएं एवं विरासत – 22
भारत में अखाड़ों का इतिहास और संरचना – 4
3. महानिर्वाणी अखाड़ा: माना जाता है कि इसकी स्थापना 681 ई. में हुई थी, कुछ लोगों का मानना है कि इसकी स्थापना बिहार-झारखंड के बैजनाथ धाम में हुई थी, जबकि अन्य का मानना है कि इसका जन्मस्थान हरिद्वार में नील धारा के पास है, इनके देवता कपिल महामुनि हैं, इसकी शाखाएँ इलाहाबाद, हरिद्वार उज्जैन, त्रयम्बकेश्वर, ओंकारेश्वर और कनखल में हैं…!
4. अटल अखाड़ा: माना जाता है कि इसकी स्थापना 569 ई. में गोंडवाना क्षेत्र में हुई थी, इनके देवता भगवान गणेश हैं, इसे सबसे पुराने अखाड़ों में से एक माना जाता है, इसकी मुख्य पीठ पाटन में है, लेकिन कनखल, हरिद्वार, इलाहाबाद, उज्जैन और त्रयंबकेश्वर में भी इसके आश्रम हैं…!
👏🪷🚩🌹🙏🌹🚩🪷👏