NEWS: उदयपुर वर्ष 2025 का दूसरा ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान उदयपुर की सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा “आशा” को दिया जाएगा। ॐ शान्ति साहित्य मेमोरियल दिल्ली के अध्यक्ष और ख्यातनाम कवि नरेश शांडिल्य ने बताया कि आठ मार्च 2025 महिला दिवस के दिन एक समारोह में “आशा” को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। कविता विधा में उनके उच्चस्तरीय अवदान के लिए कवयित्री आशा को अंगवस्त्र, नारियल, प्रशस्ति पत्र और ग्यारह हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा…!

“आशा” की अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, वे साहित्य की हर विधा में लेखन करती हैं। गीत, ग़ज़ल कविता, कहानी, आलेख, निबंध, संस्मरण, यात्रा वृत्तांत सहित कई विधाओं पर अपनी कलम चला चुकी है, संस्थापक नरेश शांडिल्य ने अपने माता-पिता स्व. ओम प्रकाश शर्मा और स्व. शांति देवी की पुण्य स्मृति में पिछले वर्ष संस्थान की स्थापना की थी…!
सिखवाल समाचार परिवार की और से सिखवाल समाज को गौरवांवित करने वाली मातृशक्ति श्रीमती आशा पांडेय ओझा “आशा” धर्मपत्नी श्री जितेंद्र जी पांडेय (ADM) साहब को हार्दिक बधाई 👏 ढेर सारी शुभकामनाएँ …!
🪷🚩🌹🌹🚩🪷






