Tuesday, June 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ महाकुंभ 2025 का समापन…,

!! 🚩श्रुतम्-1580🚩 !!

Articles युगाब्द ५१२६ वि.सं २०८१ फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष सप्तमी गुरुवार 6 मार्च 2025 आज का दिन आप सभी के लिए सुखमय मंगलमय हो…!🕉

भारत की महान् सांस्कृतिक परंपराएं एवं विरासत – 40

अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ महाकुंभ 2025 का समापन…!

दुनियाँ का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 का भव्य और दिव्य समापन महाशिवरात्रि के पर्व के साथ संपन्न हो गया…!

13 जनवरी 2025 से लेकर 26 फरवरी 2025 तक कुल 45 दिनों तक चले इस महापर्व में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई…!

महाकुंभ मेले के अन्तिम दिन बुधवार 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि को आस्था की डुबकी लगाने के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं का रेला संगम पर पहुंचने लगा था, सोमवार को 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया था, मंगलवार को भी 1.11 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी पहुंचे थे, वहीं 13 जनवरी 2025 से अब तक 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके, अंतिम आंकड़ें मिलने तक करीब 2 करोड़ से अधिक लोगों के संगम स्नान करने का अनुमान है, ऐसे में यह आंकड़ा 67 से 68 करोड़ के करीब पहुंच सकता है…!

सीएम योगी ने महाकुंभ के समापन पर सभी को धन्यवाद दिया, साथ ही महाकुंभ मेले में लगे सफाई कर्मचारियों पुलिस कर्मीयों व प्रशासन के अधिकारीगण और कर्मचारीयों के साथ समरसता भोज किया और कृतज्ञता से उन्हें सम्मानित भी किया…!

👏🪷🚩🌹🙏🌹🚩🪷👏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles