
!! 🚩श्रुतम्-1540🚩 !!
युगाब्द ५१२६ वि.सं २०८१ माघ मास कृष्ण पक्ष एकादशी शनिवार 25 जनवरी 2025 आज का दिन आप सभी के लिए सुखमय मंगलमय हो …!🕉
नागरिक कर्तव्य एवं शिष्टाचार – 50
राष्ट्रीय व्यवहार …,
- राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान यथा राष्ट्रध्वज तिरंगा, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और संविधान …!
- राष्ट्रीय पर्व जैसे स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस आदि के कार्यक्रम में सहभागी होना …!
- सैनिकों का सम्मान देश का सम्मान है …!
- राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा करना …!
आर्थिक व्यवहार के सम्बन्ध में …,
- आर्थिक व्यवहार में मितव्ययिता और सादगी हो …!
- आर्थिक व्यवहार मे पारदर्शिता हो …!
- रिश्वत देना नहीं और लेना भी नहीं …!
- परायी वस्तु अथवा धन की ओर उपेक्षा की दृष्टी रहे …!
- हिसाब किताब ठीक रखना, लिखकर रखना, क्यूँकि बुजुर्गों ने कहा हैं कि एक लिख्या और सौ बक्या …!
👏🪷🚩🌹🙏🌹🚩🪷👏