spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

श्रृंगी समाज हाडोती-मालवा क्षेत्रीय समिति द्वारा छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह…,

NEWS: मध्यप्रदेश डोंगरगाँव में श्रृंगी समाज हाडोती-मालवा क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसादजी श्रृंगी तथा उनकी कार्यकारिणी द्वारा प्रतिवर्षानुसार सिखवाल समाज की आमसभा श्री पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर, इंदौर-कोटा रोड़ पर आयोजित हुई, कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया…!

कार्यक्रम कि अध्यक्षता के लिए श्री छीतरलालजी श्रृंगी ने सेवानिवृत्त प्राचार्य (सोयत कलां) श्री मांगीलालजी तिवारी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक (अगर-मालवा) श्री राधारमणजी पण्ड्‌या का नाम प्रस्तावित किया…!

कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्री राधारमणजी पंड्या, श्री शांतारामजी व्यास, श्री शिवनारायणजी नागला का पुष्पहार पहना कर तथा शिरमोर साफा बँधवा कर सम्मानित किया…!

शिक्षा के क्षेत्र में 10वीं तथा 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को समिति द्वारा एक-एक चांदी का सिक्का और सम्मान पत्र प्रदान किया, तथा डोंगरगांव सिखवाल ब्राह्मण समाज नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर श्री अरविंद कुमार जी व्यास (शर्मा) ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एक-एक फाइल प्रदान की…!

इसी श्रृंखला में धुलेट निवासी श्री अशोकजी श्रृंगी ने एक-एक यूनिफार्म, श्री बद्रीलालजी श्रृंगी सेवानिवृत्त अध्यापक द्वारा 250-250 रुपये की सहयोग राशी, अमित कुमारजी श्रृंगी मोडक स्टेशन वालों ने अपने पूज्यनीय स्वर्गीय पिताजी श्री जगमोहन जी श्रृंगी की स्मृति में 93% और 92% अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं तथा 12वीं कक्षा के एक-एक छात्र-छात्रा को 5100-5100 रुपये, समिति संरक्षक श्री राधेश्यामजी व्यास दहीखेड़ा निवासी ने सभी विद्यार्थीयों को 101 रुपए का लिफाफा प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में पुरस्कार दाता श्री अमित कुमारजी श्रृंगी मोडक स्टेशन, हाडोती-मालवा अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसादजी श्रृंगी, संरक्षक श्री राधेश्यामजी व्यास तथा अन्य बँधुओं का सोयतकलां समाज की ओर से शिरमौर साफा बंधवाकर सम्मानित किया…!

कार्यक्रम का संचालन श्री नंदकिशोर शर्मा सेवानिवृत्त प्रिंसिपल साहब, श्री नंदकिशोरजी श्रृंगी अध्यक्ष झालावाड़ ने किया…!

श्री बद्रीलालजी श्रृंगी सेवा निवृत्त अध्यापक, छोटी उन्हेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोबाइल के इस आधुनिक युग से युवा पीढ़ी तथा बच्चों पर जो दुष्प्रभाव पड़ रहा हैं, जिस पर समय रहते अभिभावकों को संज्ञान लेना चाहिए, जँहा तक संभव हो सकें 10 साल तक के बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए…!

कार्यक्रम में अखिल भारतीय सिखवाल समाज इंदौर द्वारा आयोजित नि:शुल्क युवक-युवति परिचय सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया…!

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन का भरपूर लुफ्त लिया, सम्मानित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने आयोजित कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए श्रृंगी समाज द्वारा आयोजन भव्य समारोह की सराहना की…!

सिखवाल समाचार परिवार की ओर से श्रृंगी समाज हाड़ौती-मालवा क्षेत्रीय समिति को इस भव्य आयोजन की हार्दिक बधाई ढेर सारी शुभकामनाएँ, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित कर छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा और मेहनत के लिए सम्मानित करने तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए सभी भामशाओं तथा कार्यकारिणी को कोटि-कोटि साधुवाद…!👏

साभार: सोशल मीडिया (महेश कुमार शर्मा)

👏🌹🪷🌷🪷🌹👏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles