spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

सिखवाल ब्राहमण समाज महिला प्रकोष्ठ पाली द्वारा गणगौर महोत्सव…,

सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला मंडल पाली द्वारा 19 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय सामूहिक गणगौर एवं सूरज रोटा उद्यापन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सिखवाल ब्राहमण समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत गणगौर के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में गणगौर की सजीव और पारंपरिक छवि का सुंदर आयोजन किया गया ।

सिखवाल ब्राहमण समाज कि सभी सखी सहेलियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस आयोजन में भाग लिया, गंवरजा – ईशरजी  के इस पावन पर्व में महिलाओं ने समर्पित मन से सम्मिलित होकर पारंपरिक रीतिरिवाजों के अनुसार गीत गाकर पूजा – अर्चना, घुड़ला, बंदोली आदि कार्यक्रमों का भव्य आयोजन संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, प्रथम दिवस गुरुवार 19 मार्च 2026 सांय 5 बजे पधारे ईशरजी संग गणगौर शोभायात्रा (जीप) का समाज भवन पर धूमधाम से स्वागत किया गया, महिलाशक्ति  द्वारा प्रथम पूज्यनीय श्री गणेशजी की आराधना के साथ गौरजा (गणगौर) की पाट बैठाई की गई ।

द्वितीय दिवस शुक्रवार 20 मार्च 2026 रात्रि 8 बजे सिखवाल समाज भवन से ईशरजी और गणगौर माता की गाजे – बाजे से बंदोली निकाली गई, जिसमें श्रीमती जयश्री उपाध्याय ने ईशरजी और श्रीमती पूजा पांडे ने गौराजी का स्वरुप धरा तथा एनी सभी महिलाओं ने पारंपरिक घाघरा-ओढ़नी में घूमर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया ।

तृतीय दिवस शनिवार 21 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे सभी महिलाएं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, महावीर नगर से बैंड बाजे के साथ गणगौर के मंगलकलश लेकर नाचती – गाती सिखवाल समाज भवन पहुँची, सभी ने पूजा – अर्चना कर अमर सुहाग की सुमंगल कामना करते हुए गणगौर कि कहानी का रसपान किया, अवसर पर महिला मंडल द्वारा 12 महिलाओं का गणगौर और सूरज रोटा का उद्यापन किया गया, जिसमें 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं का उद्यापन किया गया, आयोजन की विशेष बात यह रही कि समाज की वर्योवद्ध  महिलाशक्ति 85 वर्षीय श्रीमती कमला देवी पांडिया ने अपने उद्यापन की बागडोर भी महिला मंडल को सौंपी, इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था पाट बैठाई से लेकर भोजन प्रसादी तक की बागडोर महिला मंडल कार्यकारिणी के हाथों में थी, इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा, सचिव सुनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुमनलता व्यास, ललिता व्यास, रेखा R. व्यास, अन्नपूर्णा नागला, कविता व्यास, अनुराधा व्यास, पूजा पांडे, उषा उपाध्याय, चेतना उपाध्याय, संगीता व्यास, रेणु उपाध्याय, सुमित्रा पांडे, ज्योति उपाध्याय, विजया व्यास तथा भारी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थे ।

सिखवाल समाचार परिवार की और से पाली सिखवाल ब्राहमण समाज महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य सभी को इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की हार्दिक बधाई ढेर सारी शुभकामनाएँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles