spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

नागला परिवार द्वारा सामाजिक अनुकरणीय पहल…,

BADHAYI/बधाई: सामाजिक अनुकरणीय पहल के लिए नागला परिवार को कोटि-कोटि साधुवाद…,

29 जुलाई 2026 गुरुपूर्णिमा के शुभावसर पर 18 खेड़ा जैतारण पट्टी द्वारा सामाजिक सुधार एवं कुरीतियों के उन्मूलन हेतु लिए गए निर्णयों का आज मुण्डावा में एक अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला…!

मुण्डावा (पाली) निवासी स्व. श्री सत्यनारायणजी नागला सुपुत्र: स्व. श्री लादूराम जी नागला कि स्मृति में आयोजित न्यात के कार्यक्रम में न तो समाज में साफे बँधवाए गए और न ही न्यात की लेण (लेन-देन) दी गई…!

नागला परिवार ने 18 खेड़ा जैतारण पट्टी समाज द्वारा लिए गए सामाजिक सुधारात्मक निर्णयों को सहर्ष स्वीकार करते हुए साफे बँधवाने कि प्रथा तथा न्यात में लेण के बदले सिखवाल समाज 18 खेड़ा जैतारण पट्टी के सिखवाल भवन में ₹21,000/- (इक्कीस हजार रुपये) सहयोग स्वरूप भेंट किए…!

यह केवल ₹21,000/- का सहयोग नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव, सादगी और सकारात्मक सोच के प्रति ₹21,000/- का अटूट विश्वास है…!

किसी भी समाज में सामाजिक सुधार के निर्णय तभी सार्थक होते हैं, जब उन्हें केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित न रखकर व्यवहार में उतारा जाए, नागला परिवार ने अपनी पुण्यस्मृति के आयोजन को सामाजिक चेतना की मिसाल बनाकर निश्चित रूप से एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है…!

सामाजिक सुधार की दिशा में लिए गये इस सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए समस्त नागला परिवार को हृदय से साधुवाद, अभिनंदन एवं बहुत-बहुत बधाई…! 🙏

आपकी यह पहल आने वाली पीढ़ियों को बताएगी कि परंपराओं का सम्मान करते हुए अनावश्यक सामाजिक आडंबरों को छोड़ना ही सच्चे अर्थों में समाज सुधार है…!

🌸सादगी अपनाएँ समाज बचाएँ, कुरीतियाँ छोड़ें, नई परंपराएँ गढ़ें, समाजहित में लिए निर्णयों को व्यवहार में उतारें…!🌸

सिखवाल समाज 18 खेड़ा जैतारण पट्टी सामाजिक सुधार की दिशा में एक सराहनीय कदम…!🙏

सुरेश कुमार व्यास “जानम”
सिखवाल समाचार®
सत्य का “दर्पण”-समाज को “अर्पण”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles