SHOK SANDESH: अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जा रहा है कि मरुधर में धाकड़ी हाल मुकाम भाग्यनगर हैदराबाद निवासी श्री राम दरबार पंचायती बाड़ा के मुख्य पुजारी जी श्री भगवानदासजी वैष्णव उम्र 75 वर्ष सुपुत्र: स्व. श्री भीकमदासजी वैष्णव का आसमयिक निधन आज बुधवार 27 अगस्त 2025 को प्रातः काल में हो गया…!
आप भगवानदास गुरु के नाम से सुप्रसिद्ध थे…!
आप पिछली तीन पीढ़ियों से श्री रामदरबार पंचायती बाड़ा में ठाकुरजी की तथा समाज की सेवा में समर्पित रहे हैं, आपका निधन सम्पूर्ण सिखवाल समाज के लिए अपूर्ण क्षति हैं जिसकी पूर्ति असम्भव हैं, आपका सरल स्वभाव सकल समाज के ह्रदय में अविस्मरणीय क्षणों को हमेशा संजो कर रखेगा…!
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: ।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत: ।।
अंतिम यात्रा: आज बुधवार 27 अगस्त 2025 को साँय 4:30 बजे निवास स्थान: सिखवाल भवन (छोटा पंचायती बाड़ा) फीलखाना भाग्यनगर हैदराबाद से स्थानीय मोक्षधाम ईमलीबन वैकुंठधाम जायेगी…!
शोकाकुल: समस्त देवमुरारी वैष्णव परिवार धाकड़ी/भाग्यनगर हैदराबाद निवासी …!
फर्म: दामोदरदास भरतदास वैष्णव (देव मुरारी)
पंचायती बाड़ा, फीलखाना, भाग्यनगर हैदराबाद
सिखवाल समाचार परिवार ऋष्य श्रृंग एवँ माता शाँता से प्रार्थना करता हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष दे तथा शोकाकुल परिवार को संयम, सहनशीलता प्रदान करें…!
👏🪷🌹🌹🪷👏
🌹🪷!! भावभीनी श्रद्धाँजलि !! 🪷🌹






