परशुराम धाम पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 1 से 7 सितंबर तक
विप्र सेना महिला इकाई की अगुवाई में निकलेगी भव्य कलश यात्रा
नीमच (स्वर्णिम हिन्दुस्तान)। पंचवटी कॉलोनी स्थित श्री बड़े वाले परशुराम धाम पर आगामी 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कथा आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 1 सितंबर को विप्र सेना महिला इकाई के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। कलश यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होगा।
आयोजन बागेश्वर धाम वाले श्री धीरेन्द्र जी शास्त्री के गुरु भाई श्री नागर जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक एवं जीवनोपयोगी प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विप्र सेना महिला इकाई द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समाज के प्रमुख लोगों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न दायित्वों को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विप्र सेना महिला इकाई ने समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा एवं भव्य कलश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।
स्थान: श्री बड़े वाले परशुराम धाम, पंचवटी कॉलोनी, नीमच
आयोजन अवधि: 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026





