ब्यावर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पूर्व पार्षद एवं सिखवाल ब्राह्मण समाज कर्मठ समाज सेवी आदरणीय भाई मनीष व्यास को सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ…!
मनीष व्यास द्वारा लंबे समय से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने, रक्तदान शिविरों के आयोजन तथा जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर मनीष व्यास ने जिला प्रशासन एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
हिंदू हेल्पलाइन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
मनीष व्यास को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने पर हिंदू हेल्पलाइन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायी है तथा युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर जनसेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए।
सुरेश कुमार व्यास “जानम”
सिखवाल समाचार®
सत्य का “दर्पण”-समाज का “अर्पण”





