!! हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !!
🌹🏆 बिकावत उपाध्याय परिवार एवँ सिखवाल समाज के लिए गर्व और गौरव का क्षण…! 🏆🌹
फिटनेस ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन एवं वेलनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026” से सम्मानित होने पर “श्री कपिल उपाध्याय जी, बीराँटिया कला हाल मुकाम भाग्यनगर-हैदराबाद निवासी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल शुभकामनाएँ…!💐
यह सम्मान आपकी लगन, कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान का गौरवपूर्ण प्रमाण है, निश्चित ही यह उपलब्धि आपके परिवार, स्वजनों एवं समस्त समाज के लिए गर्व का विषय है…!
आपने अपने पूज्य दादाजी स्व. श्री हरिप्रसाद जी उपाध्याय (हरी सेठ) तथा पूज्य पिता स्व. श्री अशोक कुमार जी उपाध्याय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नई पहचान स्थापित की है…!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार स्वास्थ्य, फिटनेस और वेलनेस के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ाते रहें और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें…!
🌹 एक बार पुनः राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026 की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएँ…! 🌹
समस्त समाजबंधुओं की ओर से सादर वंदन-अभिनंदन एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ…!🙏💐
सिखवाल समाचार®
सत्य का “दर्पण”-समाज को “अर्पण”





