spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_imgspot_imgspot_img

Related Posts

नीमच: आदर्श सामूहिक विवाह…,

🌸!! आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का महापर्व !!

एक आयोजन…,
अनेक परिवारों की खुशियाँ…,
और पूरे समाज की जिम्मेदारी!

सिखवाल समाज विकास समिति, नीमच द्वारा 16 फरवरी 2027 को आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सहयोग और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल बनने जा रहा है।

आज के दौर में विवाह समारोह लगातार महंगे होते जा रहे हैं। आर्थिक रूप से सक्षम परिवार तो इस खर्च को वहन कर लेते हैं, लेकिन सामान्य एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए विवाह एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाता है। ऐसे समय में सामूहिक विवाह सम्मेलन उन परिवारों के लिए सम्मानजनक, सरल और सहयोगपूर्ण वैवाहिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का पुनीत माध्यम बनता है।

यह आयोजन हमें यह संदेश देता है कि समाज की असली ताकत दिखावे और वैभव में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े होने में है।

🤝 नीमच का आयोजन भी पूरे सिखवाल समाज का आयोजन…,

इस सम्मेलन को केवल नीमच तक सीमित आयोजन न मानें। यह पूरे सिखवाल समाज की सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक चेतना का अवसर है।

समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकता है। कोई आर्थिक सहयोग देकर, कोई सामग्री देकर, कोई सेवा देकर, कोई प्रचार-प्रसार करके और कोई अपनी उपस्थिति से नवविवाहित जोड़ों का आशीर्वाद बढ़ाकर इस महायज्ञ में आहुति दे सकता है।

सहयोग छोटा या बड़ा नहीं होता, भावना बड़ी होती है।

🌺 एक बेटी की मुस्कान में समाज की जीत है…,

सामूहिक विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों और अनेक रिश्तों के जुड़ने का संस्कार है। जब समाज मिलकर किसी बेटी के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी उठाता है, तब वह केवल एक विवाह संपन्न नहीं कराता, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

आइए, हम सब मिलकर ऐसे आयोजनों को मजबूती दें, ताकि समाज में फिजूलखर्ची के स्थान पर सादगी, प्रतिस्पर्धा के स्थान पर सहयोग और व्यक्तिगत स्वार्थ के स्थान पर सामाजिक सरोकार मजबूत हों।

📢 समाजबंधुओं से आत्मीय अपील

आइए… नीमच चलें।
आइए… इस पुनीत आयोजन से जुड़ें।
आइए… सहयोग करें।
आइए… नवदंपतियों को आशीर्वाद दें।
आइए… समाज की एकता को मजबूत करें।

आज किसी एक परिवार की मदद के लिए उठाया गया आपका कदम, कल समाज के किसी और परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है।

सिखवाल समाज की एकता केवल नारों में नहीं,
बल्कि ऐसे अवसरों पर दिखाई देनी चाहिए।

🌿 सेवा से संस्कार, संस्कार से एकता और एकता से समाज का विकास…,

सिखवाल समाज विकास समिति, नीमच के इस सराहनीय प्रयास को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आपका “सहयोग” किसी परिवार की “खुशी।”
आपकी “सहभागिता” समाज की “मजबूती।”
आपका “आशीर्वाद” नवदंपतियों के “सुखी भविष्य” की शुभकामना।

आइए, इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को पूरे सिखवाल समाज की एकता, सेवा और सामाजिक समरसता का यादगार पर्व बनाएँ।

🙏 तन से सेवा, मन से शुभकामना और सामर्थ्य अनुसार सहयोग यही सच्ची समाजसेवा है।

कार्यक्रम स्थल:
आम्रपाली रिसोर्ट
मेडिकल कॉलेज के सामने
नीमच (मध्यप्रदेश)
संपर्क सूत्र:
78697 69238
79743 21433
83193 73292
88393 88044
98270 11909
97539 33094

निवेदक: सत्यनारायण बोहरा
राजस्थान प्रदेश महामंत्री
सिखवाल एकता मंच संस्थान, भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles